बस्ती। शारदीय नवरात्र पर बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ तक रोडवेज बस सोमवार से शुरू हो जाएगी। यह सेवा नवरात्र तक जारी रहेगी। बस्ती समेत आसपास के श्रद्धालु बस के जरिये देवी मंदिर तक पहुंच सकेंगे। वहां से दर्शन-पूजन कर उसी बस से लौट भी सकते हैं। इसके लिए रोडवेज ने चार बसों को आरक्षित किया है। एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि सुबह से बसें संचालित होंगी। सवारी के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद