फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क किनारे कूड़े का अंबार, बदबू से राहगीर परेशान

Sat, 01 Jul 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों पर कचरे को सड़क के किनारे फेंकने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। ठूठीबारी कस्बे में निकलने वाले कचरे के निस्तारण का प्रबंध नहीं होने के कारण प्रमुख सड़कों, बंधाव खाली स्थानों पर डंप किया जा रहा है। इससे कस्बे में चारों तरफ गंदगी फैल रहती है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

कस्बे के मोती गुप्ता, रमेश जायसवाल, रुंधता देवी, जगदीश, सुमेर, महबूब, आजाद आदि बताया कि ठूठीबारी कस्बे के बाईपास रोड से सटे झरही नदी के पास तीन-चार स्थानों व चंदन नदी के किनारे बंधा पर कई स्थानों पर कूड़ा फेंका जा रहा है। कस्बे की आबादी करीब 20 हजार है। 15 वार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 सफाई कर्मी रोजाना सड़कों और गलियों की सफाई करते हैं। कूड़ा कचरा निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत में कोई स्थान चिह्नित न होने से सफाई कर्मचारी कचरे को सड़क के किनारे फेंक देते हैं। अजमेरी, सुभावती, विजय मद्धेशिया आदि ने एसडीएम निचलौल को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें