फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: दो साल से गिरी हैं गिट्टियां, सड़क कब बनेगा पता नहीं

Wed, 19 Oct 2022 04:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
पनियरा क्षेत्र के रोहिन नदी के बंधे से होकर बंगली चौराहा से औरहिया को जोड़ने वाली साढ़े तीन किमी ? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
रोहिन नदी के बंधे से होकर बंगली चौराहा से औरहिया को जोड़ने वाली साढ़े तीन किमी लंबी सड़क बदहाल है। सड़क पर गिट्टियां डाल कर छोड़ दी गई हैं। यह गांव से होकर निकलने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से हजारों लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। सड़क पर दो माह पूर्व बड़ी गिट्टियां बिछाकर ठेकेदार द्वारा गिराकर छोड़ी गई हैं, लेकिन जिम्मेदार सड़क बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


धीरज त्रिपाठी, सत्य प्रकाश पासवान, अजीत, मुन्ना निषाद, गणेश पासवान, संदीप, बेचन गौड़, बाबूलाल गुप्ता, पल्टन प्रसाद, प्रकाश राव आदि का कहना है कि दो वर्ष पूर्व सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया। शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। लोक निर्माण खंड के अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता का कहना है कि बारिश के कारण सड़क निर्माण कार्य रोका गया था। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें