महराजगंज। मछली पालन के लिए अब तक तालाबों और झीलों का ठेका दिया जाता था, लेकिन अब नदियों का भी ठेका दिया जाएगा। मत्स्य विभाग के मुताबिक मछली पालन के लिए रोहड़ी और गंडक नदी को पट्टा पर देने के लिए चिह्नित किया गया है। प्रदेश सरकार ने मछली आखेट के लिए नदियों का ठेका देने का आदेश जारी कर दिया है जिसके लिए जिले के रोहड़ी और गंडक नदी को चिन्हित किया गया है। मछली पालन के लिए ठेके की नीलामी की जाएगी। अब तक मछली पालन के लिए तालाबों की ही नीलामी की जाती थी। नदियों में मछली पालन से किसानों की आय बढ़ेगी। किसानों का कृषि के साथ मछली पालन में भी रुचि बढ़ेगी। गंडक और रोहड़ी नदी का आठ आठ किलोमीटर तक का ठेका दिया जाएगा।