- मोतीराम द्विवेदी इंटर कॉलेज में होगी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट खिलाड़ी 26 को मंडलीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मोतीराम द्विवेदी इंटर कॉलेज में 23 अक्तूबर को राइफल शूटिंग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों से आने वाले खिलाड़ी प्रतिभाग करते हुए हुनर दिखाएंगे।
माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को खेल क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए जिले से लेकर मंडलीय स्तर तक के कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया है। जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्टता के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को कुशीनगर में होने वाले 26 अक्तूबर को होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। वहां पर विजेता खिलाड़ियों को न सिर्फ पुरस्कृत किया जाएगा, बल्कि उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी होगा।
-
प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक को दिया गया दायित्व
जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक को दी गई है। मंडलीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी एक से तीन नवंबर को मेरठ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखाने का कार्य करें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएं।
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक