फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पगडंड़ी से चावल, प्याज तो मुख्य रास्ते से भारत आ रहा चीन में बना लाइटर

Sun, 11 Feb 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। पगडंडी से चावल, प्याज समेत अन्य सामाग्री तो मुख्य रास्ते से चीन में बना लाइटर सरहद पार हो रहा है। भारत से चावल, प्याज, धान जा रहा है तो नेपाल से चीन में बना लाइटर आ रहा है। कैरियर आसानी से सरहद पार हो जा रहे हैं। सुरक्षा कर्मी सख्ती करते हैं तो कैरियर हाथ लग जाते हैं, लेकिन सरगना पुलिस की पकड़ में नहीं आता है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सोनौली सीमा के मुख्य गेट से साइकिल सवार कैरियर पीछे तीन गत्ता रखा था। नेपाल सीमा से साइकिल चलाते हुए नो मेंस लैंड पर पहुंचा। हैरानी की बात है कि सुरक्षा कर्मियों की नजर उस पर नहीं पड़ी और वह आराम से सरहद पार हो गया। जबकि इन दिनों भारत से नेपाल आने-जाने वाले प्रत्येक यात्रियों की आईडी जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। सूत्रों की माने तो सुबह छह बजे से नौ बजे तक सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया जाता है।
सुबह करीब आठ बजे नेपाल बेलहिया कस्बे से तीन साइकिल पर नौ गत्ते चीन में बना लाइटर लेकर निकले कैरियर को किसी ने रोका नहीं। वह मुख्य सड़क बेलहिया भंसार के सामने से होते हुए नेपाल पुलिस चौकी को पार कर सोनौली कस्बे में पहुंच गया। कैरियर को रोककर जब पूछा गया तो उसने बताया कि बेलहिया नेपाल सीमा में एक गोदाम में चीन में बना लाइटर रखा है। वहां से सोनौली में एक बैंक के पास बने गोदाम में पहुंचाना रहता है। सुबह छह बजे से आठ तक 70 गत्ता ला चुका हूं। इसके बदले में 600 रुपये मिलते हैं। भारत-नेपाल सीमा पर रोजाना किसी न किसी वस्तुओं की तस्करी होती रहती है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। सख्ती की वजह से बरामदगी होती है।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें