फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी परीक्षा : रिजनिंग में उलझे परीक्षार्थी

Mon, 12 Feb 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 21 केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा हुई। 2998 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 6387 व दूसरी पाली में 6369 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चौक बाजार के दिग्विजयनाथ इंटर काॅलेज केंद्र पर परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्रों ने कहा कि इस बार परीक्षा में प्रश्न पहले के मुकाबले कठिन थे। सवालों का जवाब देने में परीक्षार्थी थोड़े उलझ गए।
जानकारी के अनुसार, परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए केंद्रों को पांच जोन व सात सेक्टर में बाटा गया था। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया था। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। इस परीक्षा में कुल 9385 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से मात्र 6387 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों की विधिवत तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। इस बीच कडी निगरानी की गई। सभी केंद्रों पर टीम भ्रमण कर प्रत्येक हलचल पर नजर रखी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें