फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अभियान की प्रगति का लिया जायजा

Sun, 20 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत राज्यस्तरीय सोशल बिहेवियर चेंज (एसबीसी) कोऑर्डिनेटर दयाशंकर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया। इसके बाद कुंवारी सती गांव, बहुवार कला गांव व विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई, जहां अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया। इसके बाद कुंवारी सती गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया गया, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम पाई गईं। कोऑर्डिनेटर ने असंतोष जताते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं, बहुआर कला में निरीक्षण के दौरान कुछ परिवारों के घरों के आसपास जलभराव की समस्या देखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें