महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोनहां में राजस्व विभाग की ओर से लगाए गए पिलर उखाड़ने के मामले में बुधवार को पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। गांव निवासी इंद्रजीत सिंह ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसकी जमीन हेमछापर में है। राजस्व विभाग ने पैमाइश करके जमीन में पिलर गड़वा दिया था। बीते 13 मई को हेमछापर के अनिल, अरविंद, हरि चौरसिया, शिव प्रसाद व अनिल ने पिलर उखाड़करकर उसके खेत में 15 फीट अंदर गाड़ दिया। इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।