ट्राम-वे रेल परियोजना को शुरू करने की मांग
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम महराजगंज जिला इकाई एवं देवदह बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को लक्ष्मीपुर स्थित ट्राम- वे रेल परियोजना के ऐतिहासिक धरोहर का जायजा लिया। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस धरोहर को पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाय। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष जगदीश गुप्त, देवदह बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने अपने सदस्यों साथ एकमा डिपो लक्ष्मीपुर में रखे गए ट्राम वे रेल इंजन व बोगियों के वतर्मान स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग के अफसरों से वार्ता भी की। जगदीश गुप्त ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री से मिल कर इस ऐतिहासिक परियोजना को पर्यटन के रूप में विकास करने बात रखेंगे। इस अवसर पर अनीश सिंह, महेश गुप्ता, हरिशंकर चौहान आदि मौजूद रहे।