महराजगंज। सरकारी बसों में जीपीएस लगाने का दावा करने के बाद जिम्मेदार भूल गए हैं। 60 रोडवेज बसे संचालित होती हैं, लेकिन केवल 20 बसों में ही जीपीएस सिस्टम लगी है।
शहर में रोडवेज बस स्टेशन पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी है। इस पर बसों की स्थिति के बारे में जानकारी ली जा सकती है। सभी बसों में जीपीएस नहीं लगने के कारण यह व्यवस्था ठीक से संचालित नहीं हो रही है। बसों की ट्रैकिंग को मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीपीएस सिस्टम बसों में लगाई जानी है।
इसका उद्देश्य बसों के सटीक स्थान को ट्रैक करना, उनके समय पर संचालन की निगरानी करना और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। अधिकारियों ने इस पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। जीपीएस प्रणाली के माध्यम से बसों की लोकेशन को रियल समय में ट्रैक किया जा सकता है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि 20 बसों में जीपीएस लग चुका है। बाकी 40 में लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इस महीने के आखिरी तक बाकी सभी बसों में जीपीएस लग जाएगी।