मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया पिपरा कल्याण के सfवान से होकर बहने वाले बलिया नाले की सफाई की मांग शनिवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की।
क्षेत्र के राम केवल चौधरी, दीपक यादव, मनोज कुमार, नन्हें शर्मा, सुरेश, भरत आदि ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र के अनुसार पिपरा कल्याण, सिंदुरिया, पतरेंगवा, लेदवां, सोनवल, परसामीर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों की हजारों एकड़ कृषि भूमि हर वर्ष जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित हो रही है।
इन गांवों से होकर बहने वाला बलिया नाला परसामीर के सिवान से रामपुरमीर के सीवान तक लगभग 5 किलोमीटर लंबाई में फैला है।