फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेखुआनी और ठूठीबारी को आवासीय विद्यालय की साैगात

Thu, 19 Sep 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
ठूठीबारी में बन आवासीय विद्यालय।  
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। सेखुआनी और ठूठीबारी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बनेंगे। अगस्त 2026 तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दोनों स्थानों पर 20 करोड़ की लागत आएगी। शासन ने पहली किस्त 2.57 करोड़ जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक महराजगंज के नाम जारी पत्र में निर्माण को मंजूरी देते हुए जानकारी दी गई है। दोनों स्कूलों के लिए 20.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। लागत की 25 प्रतिशत राशि के रूप में 2.57 करोड़ रुपये अवमुक्त करते हुए निर्माण की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट काॅर्पोरेशन लिमिटेड गोरखपुर और उत्तर प्रदेश कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन लिमिटेड महराजगंज को जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए अगस्त 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
निर्माण कार्यों की प्रगति आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक से परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा माध्यमिक के सहायक निदेशक दीपचंद को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र प्राप्त होने के बाद कार्यदायी संस्थाओं ने निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया है। निर्माण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नौतनवा के सेखुआनी और निचलौल के ठूठीबारी में राधा कुमारी इंटर काॅलेज के निकट भूमि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

ठूठीबारी के टोला सडकहवां में रामनगर रोड के उत्तर ग्राम सभा की 3.02 एकड भूमि में यूपीपीसीएल लिमिटेड नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का निर्माण 16 अगस्त 2024 से बनाया जा रहा, जिसमें छात्रावास बनना है। कार्य करा रहे विजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की छात्र-छात्राओं के लिए क्लास रूम, प्रधानाचार्य ऑफिस स्टाफ रूम, कंप्यूटर लैब रूम आदि का काम तेजी के साथ कराया जा रहा है।

इंटरमीडिएट तक होगा संचालन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी तथा छात्रावास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। छह से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों का प्रवेश विद्यालय में हो सकेगा। उन्हें निशुल्क भोजन, ड्रेस, खेल संसाधन, फर्नीचर और पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। एक स्कूल में 100 बालक व 100 बालिकाओं का प्रवेश हो सकेगा।
इनका हो सकेगा प्रवेश
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पात्रता भी निर्धारित है। अनाथ (अभिभावक विहीन) बच्चे। भिक्षाटन से जुड़े बच्चे, रेलवे प्लेटफार्म या बस स्टाप पर रहने वाले बच्चे। कूड़ा-कचरा बिनने वाले बच्चे। देह व्यापार से जुड़े परिवार एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के बच्चे। वह बच्चे जिन्हें विद्यालय पहुंचने में भौगोलिक/सामाजिक कठिनाई हो रही हो। बालश्रम से विमुक्ति के उपरांत अभिभावकों को सौंपे गए बच्चे और श्रमिकों के बच्चे पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें