फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओपीडी रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर लगाई फटकार

Sat, 12 Jul 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर में खामियां मिलने पर सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ओपीडी रजिस्टर में मरीजों का विवरण अधूरा था और कई प्रविष्टियां ठीक ढंग से दर्ज नहीं की गई थीं। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि रजिस्टर का पूर्ण और सटीक रखरखाव मरीजों की बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के लिए आवश्यक है। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ शालीन व्यवहार करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें