घुघली। गंडक नदी में मुर्गियों के अवशेष फेके जाने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। इससे गंडक नदी का पानी दूषित होता जा रहा है। मंदिर के महंत अयोध्या दास, गणेश अग्रवाल ने बताया की बिना रोक टोक के धड़ल्ले से मुर्गियों के अवशेष फेके जाने से गंडक नदी का पानी दूषित होता जा रहा है। पहले तो नदी के पानी को नगर का कूड़ा उसके किनारे फेका जाता था लेकिन नए अब वह नहीं फेका जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि कर्मियों की टीम भेजकर नदी की सफाई कराई जाएगी। संवाद