फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 3650 सीटों के सापेक्ष 2803 विद्यार्थियों का पंजीकरण

Fri, 06 Sep 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए जनपद में 3,650 सीटों के सापेक्ष 2,803 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन का सत्यापन कर 17 केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की तरफ प्रेरित करने लिए वर्ष 2015 से सरकार ने कौशल विकास योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से युवा प्रशिक्षण लेकर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं। इस योजना के तहत 18 से 29 साल के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के लिए योजना के तहत जनपद में 3650 सीटें हैं जिसके सापेक्ष 2803 अभ्यर्थियों ने विभिन्न ट्रेडों के लिए आवेदन किया था।

योेजना के तहत सरकारी और प्राइवेट आईटीआई में प्रशिक्षण शुरू करा दिया गया है। आईटीआई, माधवनगर, बसंतीदेवी प्राइवेट आईटीआई, चन्द्रावती देवी प्राइवेट आईटीआई, महामाया आईटीआई, पाॅलीटेक्निक कालेज समेत अन्य जनपद के 17 आईटीआई में प्रशिक्षण शुरू करा दिया गया है। युवाओं को टेलीकॉम, इलेक्ट्रानिक, फूड प्रोसेसिंग समेत अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन से छह माह के कोर्स के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड का टूल्स किट और स्कॉलरशिप दिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जनपद के 17 प्रशिक्षण केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस सत्र में 3650 सीटों के सापेक्ष 2803 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट के अलावा टूल्स किट दिया जाएगा।
विज्ञापन


-अभिषेक सिंह, प्रबंधक, कौशल विकास मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें