फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आशा और संगिनी को दी गई रिफ्रेशर ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। बृहस्पतिवार को यहां एक दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग में आशा और संगिनी को टीकाकरण और नवजात बच्चों की देखभाल करने की जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि रिफ्रेशर ट्रेनिंग में मौजूद आशा और संगिनी को गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का प्रसव से पहले नियमित जांच, संस्थागत प्रसव और प्रसव के बाद नवजात को 42 दिनों तक घर पर जाकर देखभाल करने के साथ ही अन्य बिंदुओं की जानकारी देकर कार्यों में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया गया। इन्होंने आगे कहा कि नवजात की देखभाल के लिए आशा और संगिनी को 42 दिनों के अंदर 7 दिन उनके घर जाकर स्वास्थ्य की जांच के साथ अन्य मामलों की जानकारी लेकर सलाह देना है। इस दौरान डीआईओ डॉ. बीरेंद्र आर्या, एमओआईसी डॉ. उमेश सिंह, आशीष कुमार, सतेन्द्र कुमार, उमेश यादव, परमेश्वर शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें