फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार ब्लैक स्पाट पर लगेंगे रिफ्लेक्टिव पेवमेंट मार्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शासन के आदेश व जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशन में जिले के ब्लैक स्पाट पर सुरक्षा व चेतावनी संसाधनों की मदद से दुर्घटना रोकने का प्रयास प्रभावी किया गया है। बुधवार को एआरटीओ, यातायात इंस्पेक्टर व लोनिवि जेई की संयुक्त टीम ने परतावल, रमवापुर, शिकारपुर व कतरारी ब्लैक स्पाट पर रिफ्लेक्टिव पेवमेंट मार्कर लगाने के लिए स्थान चिह्नित किया। रिफ्लेक्टिव पेवमेंट मार्कर खराब मौसम या रात के समय वाहन चालकों के लिए परावर्तक उपकरण की तरह काम करता है। इसकी सहायता से वाहन की रोशनी को परावर्तित कर सड़क किनारों की लेन मार्किंग व मोड़ को स्पष्ट तौर पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर संकेतक व डिजिटल मॉनिटरिंग के इंतजाम किए जाएंगे। जनपद में 26 ब्लैक स्पाट चिह्नित हैं। अगर पायलट प्रोजेक्ट के इस व्यवस्था का लाभ मिलता है तो इसे सभी ब्लैक स्पाट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें