लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत परसौनी कला निवासी संतोष पांडेय ने नौतनवा तहसील में शिकायत पत्र देकर तथ्यों को छिपाकर अपात्रों को आवास देने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट बीडीओ लक्ष्मीपुर विजय कुमार मिश्र से स्थलीय जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाया गया था, जिसे लेकर खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर अमित कुमार मिश्र ने बताया कि लाभार्थी से खाते में भेजा गया धन वापस कराने के लिए नोटिस भेजा गया है। संवाद
-