फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अयोध्या से मिला निमंत्रण, आंदोलन के साथी बनेंगे गवाह

Tue, 26 Dec 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनकर तैयार हो गई है। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसे लेकर चहुंओर उत्सव का माहौल है। खास कर वे लोग ज्यादा उत्साहित हैं, जिन्होंने राममंदिर आंदोलन के दौरान पुलिस की लाठियां खाई थीं। यातनाओं को झेलते हुए अयोध्या पहुंचे थे। गुजरे वक्त को याद कर आंदोलन करने वाले भावुक हो जाते हैं। ऐसे लोग अयोध्या जाने के लिए काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन


महराजगंज जिले से ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। नेपाल के सीमावर्ती इलाके नवल परासी, महेशपुर, रूपनदेही, त्रिवेणी धाम आदि से हजारों लोग अयोध्या जाने की तैयारी बना रहे हैं। रविवार को भाजपा नेता आकाश अपने शुभचिंतकों को निमंत्रण बांट रहे थे। निमंत्रण पत्र पाकर राममंदिर आंदोलन में शामिल रहे सानंदन पटेल बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि आखिर वह शुभ घड़ी आ ही गई, जिसके लोगों को वर्षों से इंतजार था। गुजरे वक्त को याद करता हूं तो रूह कांप जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें