फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेपर न होने से वाहनों की नहीं बन पा रही आरसी

Sat, 02 Mar 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में तीन दिन से वाहन पंजीयन का पेपर न होने से नये वाहन खरीदने वालों को आरसी पेपर नहीं मिल पा रहा है। इससे रोजाना दर्जनों वाहन स्वामियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों की माने तो शुक्रवार को पेपर आ गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि नए वाहन खरीदने पर वाहन स्वामियों को संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन का पंजीयन कराना पड़ता है। विभिन्न एजेंसी धारक वाहनों की बिक्री कर पंजीयन के लिए आवश्यक अभिलेख एआरटीओ कार्यालय को उपलब्ध कराते हैं। इसके बाद कार्यालय से वाहन का आवश्यक विवरण व पंजीयन संख्या आदि का प्रमाण पत्र वाहन स्वामी को सौंपा जाता है। इस प्रमाण पत्र पर वाहन से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज होती है। यह कागजात कार्यालय में तैयार होता है। बीते तीन दिन से कार्यालय में पंजीयन प्रमाण पत्र का ब्लैंक पेपर मौजूद नहीं है, जिस पर प्रिंट होता है।



इससे वाहन स्वामियों को आरसी के लिए भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय पहुंचे दशरथ गुप्ता, नरेंद्र, रामप्रीत, सत्यम आदि का कहना है कि पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए एजेंसी व एआरटीओ कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। एजेंसी पर जाते हैं तो कहा जाता है कि अभी पेपर तैयार नहीं हुआ। एआरटीओ कार्यालय पहुंचते हैं तो कहा जाता है कि अभी ब्लैंक पेपर मौजूद नहीं है। शुक्रवार को भी करीब 10 से अधिक वाहन स्वामी कार्यालय में आरसी पेपर के लिए भटकते मिले। उधर एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि कार्यालय में पेपर आ गया है। यदि किसी को समस्या हुई तो उसे बताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें