महराजगंज। जिले में चार लाख से अधिक किसान किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। लेकिन पूर्व में जांच हुई थी तो छह हजार ऐसे लोग हैं जो आयकरदाता हैं। इन्होंने किसान सम्मान निधि का लाभ लिया है। विभाग ने उनको आरसी जारी की है, लेकिन अभी किसानों ने रकम वापस नहीं किया। 10 से 20 प्रतिशत किसानों ने रकम लाैटा दी है।
उप कृषि निदेशक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में आयकर दाता किसानों को किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी। वहीं पति पत्नी में केवल एक को ही किसान सम्मान का लाभ मिलेगा, लेकिन जिले में 6000 आयकरदाताओं के खाते में सम्मान निधि की रकम पहुंची है। जांच के बाद उन्हें रकम जमा करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन अबतक कु कम किसानों ने ही रकम लौटाई है। उप कृषि निदेशक रामशिष्ट ने बताया कि इनकम टैक्स पेय करने वाले यदि योजना का लाभ लिए हैं, तो वह रकम वापस कर दें। उन्होंने बताया कि पति पत्नी में केवल एक को ही योजना लाभ मिलेगा। रकम को हर हाल में वापस करना पड़ेगा।