oaded By :Edition : MaharajganjPage No : 7एसपी कार्यालय पर ज्ञापन देने जाते मटिहनियां गांव के ग
भिटौली थाने के एक उप निरीक्षक पर धंधेबाजों को संरक्षण देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के मटिहनियां गांव के फरसहियां व बभनौली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब के बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। भिटौली थाने के एक उप निरीक्षक पर धंधेबाजों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने कहा कि फरसहिया टोले के मुख्य सड़क पर एक गुमटी में बिना लाइसेंस के शराब बेचा जाता है। इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी है। महिलाओं को इस सड़क से आने-जाने में परेशानी हो रही है। नशे में लोग विवाद भी करते हैं।
उन्होंने बताया कि बीते दिनों गांव के इंद्रजीत आ रहे थे। कुछ लोगों ने बाइक खड़ी कर रास्ते को अवरूद्ध कर दिया था। इंद्रजीत ने रास्ते से बाइक हटाने की बात कही तो आरोपियों ने पुलिस से पिटवाने की धमकी दी। बाद में पुलिस को भी बुलवा लिया। इस मौके पर जितेंद्र वर्मा, मुन्नी, कन्हैया वर्मा, राजन, ईश्वर चंद्र, इंद्रजीत, बाल किशुन, शांती, झिनकी आदि मौजूद रहीं।