फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राप्ती खतरे के निशान पर तो गंड़क दो मीटर नीचे

Thu, 18 Jul 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में नदियों का जलस्तर स्थिर है। राप्ती नदी खतरे के निशान पर है, जबकि गंडक दो मीटर नीचे बह रही है। महाव नाला भी खतरे के निशान के तीन फीट व रोहिन एक मीटर तो प्यास दो मीटर नीचे है। नदियों का जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेपाल में पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर भारतीय क्षेत्र की नदियों पर दिखता है। चंदन नदी भी नीचे आ गई है। यह नदी बीते दिन खतरे के निशान के ऊपर बह रही थी। इसी तरह से अन्य नदियों के जल स्तर में भी बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन इन दिनों जल स्तर में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। सिंचाई विभाग की ओर से रात में बंधों की निगरानी की जा रही है। सभी बंधे सुरक्षित हैं। बंधों पर रेनकट को भर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि जल स्तर की निगरानी की जा रही है। वर्तमान में सभी बंधे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें