फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान पार कर बह रही राप्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल निशान पार कर बह रही राप्ती
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बहने वाली राप्ती नदी बृहस्पतिवार को खतरे के निशान से ऊपर बहती दिखी। नदी केेे खतरे के निशान से 0.44 मिलीमीटर ऊपर बहने से बंधे के किनारे रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ी हुई है। वहीं, रोहिन व गंडक नदी तथा महाव नाले के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। प्यास नदी स्थिर है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल ने बताया कि बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को रोहिन नदी के जलस्तर में 0.28 मिलीमीटर व गंडक नदी के जलस्तर में 0.40 मिलीमीटर की गिरावट पाई गई। प्यास नदी का जलस्तर स्थिर मिला। महाव नाले के जलस्तर मे आधा फीट की कमी पाई गई।
विज्ञापन

नदी/नाले का नाम खतरे का निशान जलस्तर ( बुधवार शाम चार बजे )
रोहिन नदी 82.44 मीटर 79.45 मीटर
राप्ती नदी 80.30 मीटर 80.74 मीटर
गंडक नदी 365.50 मीटर 347.00 मीटर
प्यास नदी 102.25 मीटर 100.00 मीटर
महाव नाला 5.5 फीट एक फीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें