परसा मलिक। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए चालान कर दिया। किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। एक चौराहे से युवक को को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने दी। संवाद