मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
बरगदवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह धान की नर्सरी की रखवाली कर रही 6 साल की बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मासूम को अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष बरगदवा यदुनंदन यादव का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।