फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में घुसकर किशोरी दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रिश्तेदारी में आए युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। होश में आने पर पीड़िता ने अपनी भाभी से आपबीती बताई। जानकारी होने पर उसके पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है l
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उसी गांव के एक व्यक्ति के घर रिश्तेदारी में आए युवक ने अपने झांसे में ले लिया और उससे फोन पर बात करने लगा। शुक्रवार को किशोरी का पूरा परिवार रिश्तेदारी में चला गया। घर पर किशोरी व उसकी भाभी थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक घर में घुस गया और नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने अपनी भाभी से आपबीती बताई। घर पर आने के बाद पिता को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह बदहवास हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली पुलिस की एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें