प्रेम जाल में फंसाकर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप
परतावल ( महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान युवक उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। एक वर्ष पूर्व लड़की की शादी पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हो गई। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति बाहर कमाने चला गया। पति के जाने के बाद उसका प्रेमी उसके ससुराल भी आने जाने लगा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर मेरे पति के पास भेज दिया। प्रेमी ने उसके पति के पास फोन कर कहा कि इसको छोड़ दो जिससे मेरा पति अब मुझे रखने के लिए तैयार नहीं है। लिहाजा मेरा जीवन बर्बाद हो गया। अब प्रेमी मुझसे शादी करने से इनकार कर रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील राय ने मामले की जांच करने की पुष्टि की।