फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान : पहला रोजा आज, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

Sun, 02 Mar 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/ मिठौरा। मुस्लिम समुदाय के लोग शनिवार की शाम आसमान पर नजरें गड़ाए रहे। माह -ए-रमजान के चांद का दीदार हुआ। महराजगंज स्थित सिविल लाइन, आजाद नगर, पुरानी तहसील से लोग शनिवार को चांद का दीदार होने पर मस्जिदों में पहुंचे लोगों ने मुफ्ती, कारी, मौलाना, हाफिज, अलीम एक-दूसरे का हालचाल लिया। अलिमों ने आपस में रायशुमारी कर शनिवार से तरावीह की नमाज पढ़ना तय किया। रमजान की तिथि निर्धारित होने के बाद इफ्तार के सामान की दुकानें भी सजने लगी हैं। शनिवार को लोगों ने शहरी और इफ्तारी के लिए जरूरत के समान खरीदे। पुरानी तहसील पर चांद दिखने पर सेवईं, खजूर, टोपी, इत्र आदि सामग्री की लोगों ने जमकर खरीदारी की। रमजान का चांद नजर आने पर शहर से लेकर गांव तक मस्जिदों में साफ -सफाई हुई।
विज्ञापन

माह-ए-रमजान बाजार में चहल-पहल बढ़ने की मस्जिद उलमा-ए-किराम ने चांद के दीदार की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें