नौतनवां। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा नौतनवां की ओर से शनिवार को कस्बे में गांधी चौक एवं जारा गांव में कठपुतली शो का आयोजन किया गया। कठपुतली शो के माध्यम से होटल, दुकान पर काम कर रहे छोटे बच्चों के साथ दुकानदारों के व्यवहार को दिखाया गया। नाटक के माध्यम से कठपुतलियां बाल विवाह, बाल शोषण, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी एवं हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अंगद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राम सूरत गुप्ता आदि मौजूद रहे।