फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश से जगह-जगह लगा पानी, बढ़ी मुश्किल

Mon, 03 Jul 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। नगर में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से पालिका क्षेत्र में जगह-जगह पानी जमा हुआ है। वार्ड हो, प्रमुख मार्ग हो अथवा सार्वजनिक स्थल, सभी जगह पानी लगा हुआ है। ऐसे में इन स्थलों से आने-जाने वाले लोगों को जहां काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है, वहीं उससे निजात दिलाने के लिए पालिका की तैयारी भी अधूरी दिख रही है।
जिले में मानसून की अवधि 15 जून से 15 अक्तूबर तक मानी जाती है। इस दौरान कभी रूक-रूक कर तो कभी नियमित रूप से होने वाली बारिश लोगों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य करती है। दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश की वजह से नगर पालिका के बगल से सिविल लाइंस वार्ड में जाने वाले रास्ते व बांसपार रोड पर जलकल के पास पानी व कीचड़ जमा हुआ है। पानी जमा होने की वजह से उस रास्ते आने-जाने वाले लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल आने-जाने वालों को अधिक कठिनाई उठानी पड़ रही है। सिविल लाइंस में रहने वाले गुड्डू ने बताया कि रास्ते पर कीचड़ के जमा होने से शहर में आने-जाने में काफी समस्या आ रही है। बांसपार रोड पर रहने वाले अशोक ने बताया कि जलकल के पास लगा पानी पालिका के निकासी की व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

-
विकास भवन परिसर में भी जमा है पानी
जिले के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले जिम्मेदार अधिकारी अपने परिसर को ही जलभराव से बचाने का प्रयत्न नहीं कर सके हैं। परिसर के आसपास जलनिकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं दिखा।

बस स्टेशन के पास जमा कीचड़ बना परेशानी का सबब
बस स्टेशन परिसर में पड़ी मिट्टी की वजह से पूरा परिसर कीचड़ में तब्दील हो गया है। ऐसे में यात्रा के लिए आने वाले लोगों को भी बस तक पहुंचने में काफी समस्या उठानी पड़ रही है।
-
अधिशासी अधिकारी नहीं उठा रहे फोन
जगह-जगह पानी व कीचड़ से समस्या बनी हुई है। लोग अपनी समस्या को बताने के लिए अधिशासी अधिकारी के मोबाइल नंबर पर फोन करते हैं, मगर वे उसे उठाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। उनसे पक्ष लेने के लिए उनके मोबाइल पर काल किया गया लेकिन उनका फोन उठा नहीं।
विज्ञापन

-
नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुश्किल को कम करने के लिए पालिका के कर्मी जुटे हुए हैं। समस्या संबंधी सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान की दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है।
डॉ. पुष्पलता मंगल, नगर पालिका अध्यक्ष
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें