फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राइस मिल पर छापा, बरामद हुए एक ब्रांड के 10931 बोरे

विज्ञापन
कुइयां कंचनपुर स्थित एक राइस मिल पर जांच करते मंडी समिति के अधिकारी।
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के कुइयां कंचनपुर स्थित एक राइस मिल पर शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कुइया कंचनपुर में मंडी समिति के इंस्पेक्टर ने पुलिसकर्मियों के साथ एक राइस मिल पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम को एक ट्रेडमार्क के 10931 खाली बोरे मिले। इस दौरान सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से शिकायतकर्ता ऋषि अग्रवाल ने शिकायत की थी कि उनके अन्नपूर्ति ट्रेडमार्क का प्रयोग करके एक राइस मिल से गुणवत्ताविहीन चावल बेचा जा रहा है। शिकायत का संज्ञान लेकर सिंदुरिया थानाध्यक्ष और मंडी समिति के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शर्मा, श्याम नंदन साहनी, उपनिरीक्षक रण विजय वर्मा ने राइस मिल में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें