फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छापा पर छापा, आखिर कहां गुम हो गए लुटेरे

Mon, 05 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
14 दिनों बाद भी लुटेरों का पता नहीं लगा पाई पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिसवा बाजार कस्बे के मुख्य तिराहे गोपालनगर में 22 मई को गन्ने के खोइया व्यापारी से पांच लाख तीस हजार रुपये की हुई लूट का पर्दाफाश पुलिस अब भी नहीं कर पाई है। जबकि वारदात हुए 14 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद पुलिस यह दावा करने चूक नहीं रही है कि जल्द लूट के राज से पर्दा उठ जाएगा।
जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो लुटेरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी में लुटेरे कैद भी हैं। फिर भी पुलिस उन तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है, यह समझ से परे है। शुरुआत दौर में लग रहा था कि आज नहीं तो कल पुलिस लुटेरों को पकड़ लेगी। क्योंकि पुलिस की टीमें लगातार छापा पर छापा मार रही थी। लुटेरों का बिहार कनेक्शन भी तलाशा गया था। नेपाल में भी पुलिस ने हाथ-पैर मारा, लेकिन उसकी सारी कवायद ढाक के तीन पात साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कुशीनगर के व्यापारी वजीर खान व उनके कर्मचारी शब्बीर अहमद से सिसवा में 22 मई को पांच लाख तीस हजार रुपये लूट लिए गए थे। गोपालनगर में दिनदहाड़े बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से दो लुटेरे आए और रकम से भरा बैग छिनकर निचलौल की ओर भाग गए थे। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी-बिहार के 12 जनपदों और नेपाल में जांच टीमें लगी हुई हैं। प्रयास जारी है। जल्द ही अपराधी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें