फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राइस मिल में छापा, 2977 बोरी चावल बरामद

Sat, 21 Sep 2024 06:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। खाद्यान्न के अवैध भंडारण के विरुद्ध शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह के नेतृत्व में खाद्य एवं रसद विभाग की संयुक्त टीम ने घुघुली राइस मिल मेसर्स शिवम ट्रेडर्स, भैंसी में छापा डाला। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रयोग होने वाली चावल की 2977 बोरियां बरामद की गईं।
विज्ञापन

साथ ही सरकारी क्रय में प्रयुक्त होने वाली 1090 प्लास्टिक की बोरियां भी मौके से प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को तत्काल मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया। छापे के दौरान मिल परिसर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रयोग होने वाली चावल की 2977 बोरियां बरामद की गईं।
टीम की पूछताछ के दौरान मौके पर उपस्थित मिल के प्रतिनिधि उपरोक्त संग्रहण के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। उपरोक्त चावल के विश्लेषण के उपरांत पाया गया कि चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि उपरोक्त मेसर्स शिवम ट्रेडर्स, भैंसी के भागीदार शिवेंद्र वर्मा एवं शिव प्रसन्न वर्मा के विरुद्ध ईसी एक्ट-3/7 (आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7) में केस पंजीकृत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें