फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। बुधवार को उपखंड अधिकारी नौतनवा सतीश कुमार रावत एवं लक्ष्मीपुर अशोक पांडेय व अवर अभियंता विजिलेंस संदीप कुमार की संयुक्त टीम ने नौतनवा कस्बा एवं अड्डा बाजार में छापा डाला। विद्युत चोरी के आरोप में जहां पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। वहीं बकाया बिल समय से न जमा करने पर 60 घरों के कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही पांच उपभोक्ताओं के विद्युत भार में वृद्धि करते हुए विभिन्न उपभोक्ताओं से करीब 1.69 लाख रुपये बकाया विद्युत बिल भी जमा कराया गया। अधिशासी अभियंता एके सिंह ने कहा कि विद्युत चोरी एवं बिल जमा करने में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं है। इसके विरुद्ध विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें