सिसवा बाजार। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कस्बे के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 17 बोरा नमकीन सील कर दिया। दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिसवा के काली मंदिर स्थित एक थोक किराने की दुकान पर छापा मारा जहां 17 बोरा नमकीन पर उत्पादन तिथि के साथ ही पैकिंग से संबंधित जानकारी नहीं मिली। इसे टीम ने सील कर सैंपल जांच के लिए ले गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जांच में 20-20 किलोग्राम की 17 बोरी नमकीन मिली है। इस पर पैकेजिंग डिटेल नहीं है। बोरियों को सील कर सैंपल लैब में जांच के लिए भेजा गया।