फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ दिन पहले ननिहाल गई थी रागिनी

Tue, 13 Jun 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मां बोली-काश.. बेटी मैजिक से नहीं आई होती तो जान बच जाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पिपरहिया चौराहे के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाली सात वर्षीय रागिनी आठ दिन पहले ननिहाल आई थी। सोमवार को सेवतरी गांव में रागिनी की मां सोनमति ने कहा कि काश... बेटी मैजिक से नहीं बैठी होती तो जान बच जाती।
जानकारी के अनुसार, परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतरी निवासी सुरेश भारती की बेटी रागिनी आठ दिन पहले बैरिहवा गांव में ननिहाल आई थी। रविवार को रागनी के चाचा दिनेश गांव की मैजिक लेकर बांस लेने गए थे। मैजिक पर बांस लादकर भतीजी को बैठाकर सेवतरी गांव के लिए रविवार शाम को रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में चाचा, भतीजी के अलावा सेवतरी गांव के दीपक सवार थे। रविवार की रात करीब 10ः30 बजे पिपरहिया चौराहे के पास दुर्घटना हो गई। रागिनी की मौके पर मौत हो गई। उसके चाचा दिनेश घायल हो गए। दिनेश का इलाज नौगढ़ में चल रहा रहा है। रागिनी की माता सोनमती, दो भाई रोशन, राजबीर व बड़ी बहन चांदनी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें