फोटो
महराजगंज। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने रविवार को थाना पनियरा अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारित करें। लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लंबित विवेचना के निस्तारण में तेजी लाएं। निरीक्षण दौरान थाने के शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की स्थिति की जानकारी लेने के बाद जरूरी दिशा निर्देश दिया।थाना कोठीभार सीसीटीएनएस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कर्मियों से वार्ता कर एफआईआर, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल, चरित्र, पासपोर्ट की स्थिति से अवगत होकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारियों के संग वार्ता कर थाना क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। संवाद