फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल निकासी की समस्या से शीघ्र मुक्ति मिल सके

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने रविवार को सिविल लाइन में चल रहे निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्य को उच्च मानकों के अनुरूप पूरा किया जाय, ताकि क्षेत्रवासियों को जल निकासी की समस्या से शीघ्र मुक्ति मिल सके। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर मजदूरों से कार्य की प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। डॉ. पुष्पलता मंगल ने वेंडिंग जोन का भी दौरा किया, जहां उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान इंद्रासन, इंद्रेश कुमार, अंशुमान दुबे, आरिफ खान, साकिउल्लाह उर्फ सोनू, संजय निषाद, सत्यम पटेल, विनोद गौतम, अनिल दुबे मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें