फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वरित न्याय दिलाना हुआ आसान: न्यायमूर्ति

Sun, 02 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
वीडियो कान्फ्रेसिंग हाल का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दीवानी न्यायालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेसिंग हाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति ओमप्रकाश ने किया। उन्होंने बताया कि जिले में अब पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय मिलना आसान हो गया हैं। उन्होंने बताया की कैदियों को अब वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जज द्वारा बात सुन कर फैसला सुनाया जाएगा। इससे जेल में मौजूद वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से भी जज द्वारा बात सुनी जाएगी। इससे त्वरित न्याय का भी योगदान मिलेगा। जिला जज भोपाल सिंह ने बताया की वीडियों कान्फ्रेसिंग हाल काफी दिनों से बन कर तैयार था। मगर उद्घाटन न हो सकने से कार्य सम्पन्न नहीं हो पा रहा था। उद्घाटन के बाद जेल से भी कैदियों से कान्फ्रेसिंग के माध्यम से वार्ता की जा सकेगी। और जरूरत पड़ा तो हाईकोर्ट तक भी वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बहस किया जाएगा। इस दौरान जीबी शर्मा एडीजे प्रथम, योगेन्द्र राम गुप्ता एडीजे द्वितीय, संजय डे एडीजे चतुर्थ, देवेन्द्र सिह त्वरित न्यायधीश प्रथम, ललित नरायन झा त्वरित न्यायधीश द्वितीय, सिविल कोर्ट बार एसोशिएसन के अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद पटेल, मंत्री जितेन्द्र सिंह, प्रमोद द्विवेदी, ब्रजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, शंभू शरण पांडे, वशिष्ठ मिश्रा, वसीम अकरम, मनोज पांडे, हरिशंकर पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र राम गुप्ता एडीजे द्वितीय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें