50,834 किसानों से हुई 2,65,952 मीट्रिक टन धान की खरीद
सबसे अधिक पीसीएफ ने 78,680 मीट्रिक टन खरीद की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला खाद्य विपणन विभाग की ओर से इस वर्ष कुल 50,834 किसानों से 2,65,952 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। खरीद एजेंसी उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ) की ओर से सर्वाधिक 78,680 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग की विपणन शाखा में 12,946 किसानों से 65,162 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। भारतीय खाद्य निगम ने 558 किसानों से 2,229 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ ने सर्वाधिक 15,892 किसानों से 78,680 मीट्रिक टन, नेशनल एग्रीकल्चर कोआपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) की ओर से 797 किसानों से 4787 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन ने 15,722 किसानों से 84,665 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ ने 3,959 किसानों से 26,343 मीट्रिक टन तथा उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने 960 किसानों से लगभग 4,084 मीट्रिक टन धान की खरीद की।
---------------------
इस बार 18036 मीट्रिक टन हुई अधिक खरीद
- जिले में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 18,036 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हुई है। पिछले वर्ष जहां 47,265 किसानों से 2,47,916 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, वहीं इस बार 50,834 किसानों से 2,65,952 मीट्रिक टन की खरीद की गई।
--------------------
कोट---
- पिछले वर्ष से अधिक धान खरीद होना सभी की लगन को दर्शाता है। अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए चलाई जा रही योजना की सार्थकता सिद्ध हुई है।
- सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी