फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वांछित युवक को लेने सोनौली पहुंची पंजाब पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महराजगंजl भारत नेपाल सीमा सोनौली में शुक्रवार की रात आव्रजन अधिकारियों ने पंजाब के एक युवक को पकड़ा था। युवक के खिलाफ लुकआउट नोटिस बताई जा रही है। पंजाब पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसे लेने के लिए शनिवार रात दस बजे पंजाब पुलिस की एक टीम पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात भारत से नेपाल जा रहे एक युवक को जांच के दौरान इमीग्रेशन के अधिकारियों ने रोका। पासपोर्ट जांच के दौरान उसके पासपोर्ट पर लुकआउट नोटिस पाया गया। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू हुई। पता चला कि पंजाब के करतारपुर में उसके खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म में केस दर्ज है। आरोपी की पहचान करतारपुर पंजाब निवासी हनी के रूप में हुई है। कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस की तीन सदस्यों की टीम आई है। कागजी कार्रवाई चल रही है। पंजाब पुलिस देर रात या सुबह आरोपी को पंजाब ले जाएगी।
विज्ञापन

................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें