फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तहसील में भटक रहे फरियादी, नहीं मिल रहा त्वरित न्याय

Sat, 09 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
फरेंदा तहसील में काम के सिलसिले में पहुंचे फरियादी
विज्ञापन
फरेंदा। तहसील परिसर में न्याय की उम्मीद को लेकर रोजाना सैकड़ों लोग दूर दराज से पहुंचते हैं, लेकिन उनको समाधान के नाम सिर्फ आश्वासन मिलता है। इसके कारण लोगों को निराश होकर दूसरे दिन का फिर इंतजार रहता है। तहसील में दाखिल खारिज के साथ पैमाइश व नक्शा के दुरुस्त कराने सहित कई कार्यों को लेकर लोग पहुंचते हैं, फिर भी निराश होकर घर लौटने के लिए मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को फरेंदा तहसील क्षेत्र में बृजमनगंज, धानी, कोल्हुई सहित दूर दराज से लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। अधिकारियों से मिलने के बाद उनको शीघ्र निस्तारण का आश्वासन मिल गया, तो घर चल दिए। ऐसा हर बार होता है। यही वजह है कि फरियादी तहसील का चक्कर काफी समय तक काटने को विवश रहते हैं। तहसील परिसर में जरूरी काम से आए लोग इधर-उधर भटक रहे थे।
फरेंदा क्षेत्र के बड़हरा देवीचरन निवासी बनारसी ने बताया कि नक्शा दुरुस्त कराने के लिए एक सप्ताह से तहसील का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो रहा है। रोज इसी विश्वास के साथ तहसील पहुंचता हूं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है।
विज्ञापन

कम्हरिया निवासी सुरेश ने बताया कि बैनामा कराने के बाद भी खारिज-दाखिल कराने के लिए चक्कर लगाना पड़ा रहा हैं। करीब तीन महीना बीतने के बाद भी अभी तक दाखिल खारिज नहीं हो पाया। अब सिर्फ उम्मीद के साथ तहसील आया कि अब हो जाएगा।
पचरूखी निवासी शिव ने बताया कि खतौनी में पिता का नाम गलत हो गया है, जिसको लेकर कई दिनों से तहसील पहुंचता हूं, लेकिन सही नहीं हो पा रहा है। अधिकारी शीघ्र सही करने का आश्वासन तो दे रहे हैं, लेकिन ठीक नहीं हो पा रहा है।
बाजारडीह के ओमप्रकाश ने बताया कि भूमि की पैमाइश के लिए प्रार्थनापत्र दिया था, जिसको लेकर तहसील में रोजाना आता हूं, लेकिन प्रार्थनापत्र पर कोई रुचि नहीं ली जा रही है। भूमि की पैमाइश कराना बेहद जरूरी है।
-
तहसील में पहुंचने वाले लोगों की समस्या के समाधान का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कोई व्यक्ति निराश न लौटे इसका ध्यान दिया जाता है। समस्या का निस्तारण पहली प्राथमिकता रहती है। किसी को दिक्कत हो तो तत्काल संपर्क कर समाधान कराए।
विज्ञापन

- रमेश कुमार, एसडीएम फरेंदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें