महराजगंज। मिठौरा विकास खंड के ग्राम सभा कसमरिया के ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से परेशान होकर गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल निकासी की सुविधा के लिए नालियां तो बनाई गईं हैं, लेकिन सफाई नहीं होने के कारण नालियां भरी हैं। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित निराला, कमलेश, मोलई, विजय आदि रहे। ग्राम प्रधान संदेश पटेल ने बताया कि तालाब से गांव के बाहर सड़क तक जलनिकासी के लिए ह्यूम पाइप डाली जा रही है। जल्द ही जलनिकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा।