संत गाडगे सेवा समिति की जिला इकाई ने आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। संत गाडगे सेवा समिति की जिला इकाई द्वारा रविवार को नगर के एक मैरिजहाल में संत गाडगे की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रामनरेश चौधरी ने कहा कि कोई भी समाज सुधारकों को भूलकर अपने समाज की प्रगति नहीं कर सकता। संत गाडगे समाज सुधारक होने के साथ ही स्वच्छता आंदोलन के जनक भी थे। उन्होंने शोषित व वंचित लोगों आगे बढ़ाने के लिए जीवन भर अथक प्रयास किया। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, राम प्रसाद एडवोकेट, विंद्रेश कन्नौजिया, बेचू प्रसाद, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, कैलाश प्रसाद, रमेश कुमार, राजकुमार, लक्ष्मी प्रसाद, बीर बहादुर, समिति के जिलाध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद, राम प्यारे चौधरी आदि मौजूद रहे।