फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिया चौड़ीकरण न होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरी पुलिया की रेलिंग से टकराकर वाहन चालक हो रहे हैं घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चौक क्षेत्र के महराजगंज-चौक मार्ग के रेहाव नाले पर की पुलिया चौड़ीकरण नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस सड़क की चौड़ाई तो बढ़ा दी गई है, लेकिन पुलिया की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई। पुलिया की रेलिंग से टकराकर वाहन चालक घायल होते रहते हैं। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से पुलिया के चौड़ीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चौक-महराजगंज मार्ग का करीब चार साल पहले चौड़ीकरण हुआ था। करीब आधा दर्जन पुलिया की चौड़ाई बढ़ा दी गई, लेकिन दरहटा शिव मंदिर के पास रेहाव नाले पर बनी पुलिया का चौड़ीकरण नहीं किया गया। इस वजह से इस पुलिया से टकराकर आए दिन वाहन चालक घायल होते हैं। मोतीचंद ने बताया कि आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिया सकरी होने से वाहन चालक भ्रमित होकर पुलिया की रेलिंग से टकराते हैं। छह महीने पहले गौनरिया राजा निवासी एक युवक की इस पुलिया से टकराकर मौत हो गई थी। बीते शनिवार की रात पुलिया से टकरा कर केला लदा डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वजह से रास्ता घंटों बंद रहा। चालक राजेश कन्नौजिया ने बताया कि चौड़े मार्ग पर अचानक संकरी पुलिया आने से वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन गंगा सागर ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। बरसात बाद पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें