फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, सिंचाई में दिक्कत

Mon, 13 Feb 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
घुघली क्षेत्र के मेदिनीपुर में झाड़ियों से पटा माइनर।संवाद
विज्ञापन
फोटो घुघली क्षेत्र में 16 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई नहरों पर निर्भर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी घुघली/सिसवा बाजार। खेतों की सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। नहर में हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। यही हाल नलकूपों का भी है। घुघली क्षेत्र में 16 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई नहरों पर निर्भर है। क्षेत्र में खेतों की सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछा हुआ है। चौमुखा माइनर, मेदिनीपुर माइनर व विश्वनाथपुर माइनर में कभी पानी समय से नहीं आता है। पानी आने पर हेड से टेल तक नहीं पहुंचता है। किसान राम नरेश सिंह, राम ध्यान मल्ल, गोखुल, राम प्यारे सिंह ने बताया कि सिंचाई में परेशानी होती है।
नारायणी शाखा से निकली बसूली क्षेत्र से गुजरने वाली नहर की सफाई ठीक से नहीं होने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरली निवासी ऐनुल अंसारी, कालीमुल्लाह अंसारी, भोतियाही के जलालूद्दीन, अद्या गुप्ता, पैकौली के विजय प्रताप ने बताया कि ग्राम बसूली, बड़हरा चरगहा, पैकौली, भोतियाही,बेलवा लालसा, गुरली रामगढ़वा, बरगदही आदि गांवों के किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। बसूली से लेकर बरगदही तक लगभग आठ किलोमीटर लंबी नहर में हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंचा है।
इस संबंध में नहर विभाग के सहायक अभियंता बृजेश सोनी ने बताया कि गुरली गांव के पास थोड़ी समस्या है। सफाई करा दिया जाएगा। इससे टेल तक पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें