फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रियंका बनीं सबसे कम उम्र की अध्यक्ष

Mon, 15 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रियंका मद्धेशिया के घर लोगों का हुजूम बधाई देने उमड़ पड़ा।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले की दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में अध्यक्षों का निर्वाचन हो चुका है। नवनिर्वाचित अध्यक्षों में नौ की उम्र 46 से 60 के बीच है। परतावल की 32 वर्षीय प्रियंका निर्वाचित होकर जिले की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष बनी हैं।
परतावल नगर की रहने वाली प्रियंका का राजनीति से पुराना नाता रहा है। परतावल के नगर पंचायत बनने से पहले वह ग्राम धनगड़ा की प्रधान भी रह चुकी हैं। उनके कार्यकाल का तीन वर्ष ही पूरा हुआ था कि उनकी ग्राम सभा नगर पंचायत में शामिल हो गई। ऐसे में उनकी विकास की सोच अधूरी रह गई थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत बनने के बाद प्रियंका ने नगर के विकास के लिए अध्यक्ष पद चुनाव में भाग्य आजमाया व जनता का साथ व समर्थन मिलने से वह निर्वाचित घोषित हुईं। प्रियंका ने बताा कि गांव के विकास की जो सोच अधूरी रह गई थी, उसे अब नगर के विकास के रूप में पूरा करने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

...
शिवनाथ सबसे अधिक उम्र के अध्यक्ष
निचलौल के शिवनाथ 60 वर्ष की उम्र में अध्यक्ष बनकर सबसे अधिक उम्र के अध्यक्ष बने हैं। पनियरा कें उमेशचंद 58, सोनौली के मोहम्मद हबीब 55, चौक की संगीता 50, चौक की अध्यक्ष संगीता 50, बृजमनगंज के राकेश कुमार व महराजगंज की पुष्पलता 49, फरेंदा की विजयलक्ष्मी व घुघली के अध्यक्ष 46 वर्ष की उम्र में अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें