फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धन के अभाव में मुकदमे की पैरवी से वंचित नहीं होंगे बंदी

Sat, 01 Feb 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार जाटव की अध्यक्षता में विधिक जागरूक शिविर का आयोजन जिला कारागार में हुआ। सचिव ने कहा कि जेल में निरूद्ध, किसी भी बंदी को धन के अभाव में मुकदमों की पैरवी से वंचित नहीं होना पड़ेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे निर्धन बंदी को निशुल्क वकील प्रदान करेगी, जो अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता रखने में असमर्थ है। असिस्टेंट, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र व नौशाद आलम ने विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के दौरान लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा और कल्याण के प्रावधानों से संबंधित कानून की जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी जेलर दुर्गेश कुमार गौंड, पराविधिक स्वयं सेवक रामभवन मौर्य, रोहित कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें